10वीं की छात्रा ने मनचले को चप्पलों से पीटा, VIDEO वायरल; घर में घुसकर की थी गलत हरकत की कोशिश

उत्तर प्रदेश के जालौन में एक 16 वर्षीय छात्रा ने साहस दिखाते हुए उसका पीछा कर रहे युवक का सामना किया। आरोप है कि युवक छात्रा को करीब तीन महीने से परेशान कर रहा था और स्कूल आते-जाते उसका पीछा करता था। रविवार देर शाम छात्रा को घर में अकेला देखकर युवक कथित तौर पर घर में घुस गया और उसके साथ गलत हरकत करने की कोशिश की। छात्रा ने विरोध करते हुए शोर मचा दिया। आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए और आरोपी को पकड़ लिया।…

Read More

यूट्यूब से ताला तोड़ना सीखा, मंदिर में 15 लाख की चोरी; लखनऊ में आरोपी गिरफ्तार

लखनऊ में मंदिर चोरी का एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। ऐशबाग स्थित जैन मंदिर चैत्यालय से अष्टधातु की भगवान अनंतनाथ की मूर्ति, चांदी का सिंहासन, छत्र और पंचमेरू समेत करीब 15 लाख रुपये का सामान चोरी कर लिया गया। पुलिस ने मामले में सीतापुर निवासी संजय शुक्ला को गिरफ्तार कर चोरी का सामान बरामद कर लिया है। पुलिस के मुताबिक चोरी 20 और 21 अगस्त की रात आटा मिल परिसर, मिल रोड ऐशबाग स्थित जैन मंदिर में हुई थी। वारदात के बाद पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी…

Read More

दिल्ली-NCR में बारिश का कहर, गुरुग्राम में वर्क-फ्रॉम-होम; यूपी में 4 मौतें

देश : दिल्ली-NCR में लगातार दूसरे दिन तेज बारिश ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया है। राजधानी दिल्ली और आसपास के नोएडा, गुरुग्राम तथा अन्य इलाकों में कई जगह सड़कों पर जलभराव हो गया, जिससे यातायात व्यवस्था प्रभावित हुई और लोगों को घंटों जाम का सामना करना पड़ा। मौसम विभाग ने भी कई इलाकों में भारी बारिश को लेकर चेतावनी जारी की है। सबसे ज्यादा असर गुरुग्राम में देखने को मिला, जहां भारी बारिश और जलभराव की स्थिति को देखते हुए दफ्तरों के कर्मचारियों के लिए वर्क-फ्रॉम-होम की व्यवस्था…

Read More

एअर इंडिया पायलट्स का अब रोज होगा ड्रग टेस्ट, फुकेट-दिल्ली फ्लाइट घटना के बाद बड़ा फैसला

बिज़नेस : एअर इंडिया और एअर इंडिया एक्सप्रेस के सभी पायलटों के लिए अब रोजाना ड्रग टेस्ट अनिवार्य कर दिया गया है। न्यूज एजेंसी PTI ने सूत्रों के हवाले से बताया है कि दोनों एयरलाइंस में यह व्यवस्था आज से लागू हो गई है। इस फैसले के तहत यह जांच की जाएगी कि पायलटों ने किसी प्रतिबंधित दवा या नशीले पदार्थ का सेवन तो नहीं किया है। दोनों एयरलाइंस में 5 हजार से ज्यादा पायलट हैं, ऐसे में यह नियम बड़े स्तर पर लागू होगा। पायलटों की रोजाना जांच का फैसला…

Read More

RBI का बड़ा फैसला: लोन न चुकाने पर बैंक नहीं कर सकेंगे आपका मोबाइल-लैपटॉप लॉक, 1 जनवरी 2027 से लागू होंगे नए नियम

बिज़नेस : भारतीय रिजर्व बैंक यानी RBI ने लोन लेने वाले करोड़ों ग्राहकों को बड़ी राहत देते हुए रिकवरी से जुड़े नियमों में अहम बदलाव किया है। अब अगर किसी व्यक्ति ने पर्सनल लोन, होम लोन या कार लोन लिया है और वह समय पर किस्त नहीं चुका पाता, तो बैंक या वित्तीय संस्थान उसके मोबाइल फोन, लैपटॉप या टैबलेट को सॉफ्टवेयर के जरिए लॉक या डिसेबल नहीं कर सकेंगे। RBI ने स्पष्ट किया है कि यह नया नियम 1 जनवरी 2027 से पूरे देश में लागू होगा। इस फैसले का…

Read More

झारखंड में छात्रों का शांतिपूर्ण आंदोलन: आखिर क्यों सड़क पर उतरे युवा, क्या हैं उनकी मांगें?

रांची। झारखंड की राजधानी रांची में पिछले 12 दिनों से हजारों छात्र शांतिपूर्ण धरना दे रहे हैं। यह आंदोलन JPSC (झारखंड लोक सेवा आयोग) और JSSC (झारखंड कर्मचारी चयन आयोग) की भर्ती परीक्षाओं में कथित गड़बड़ियों और पेपर लीक के आरोपों को लेकर हो रहा है। छात्र जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में दिन-रात धरने पर बैठे हैं और इसे सत्याग्रह का रूप दे रहे हैं। आंदोलन क्यों हो रहा है? 2 जुलाई को JPSC ने 14वीं संयुक्त सिविल सेवा परीक्षा का परिणाम घोषित किया। इसके बाद कई अभ्यर्थियों ने चयन…

Read More

कॉमनवेल्थ गोल्ड जीतकर लौटीं दरोगा अस्मिता डे, एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत; बोलीं- मेरा लक्ष्य सिर्फ गोल्ड था

उत्तर प्रदेश: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत का नाम रोशन करने वाली उत्तर प्रदेश पुलिस की दरोगा अस्मिता डे स्वदेश लौट आई हैं। मंगलवार देर रात जब वह स्कॉटलैंड के ग्लासगो से दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पहुंचीं, तो उनका जोरदार स्वागत किया गया। ढोल-नगाड़ों की गूंज, फूलों और नोटों की मालाएं, और समर्थकों का उत्साह देखते ही बन रहा था। एक प्रशंसक ने उन्हें खुशी में कंधे पर भी बैठा लिया, जिस पर अस्मिता मुस्कुराते हुए बोलीं, “उतार दो, नहीं तो गिर जाऊंगी।” मीडिया से बातचीत में अस्मिता…

Read More

जंतर-मंतर हिंसा पर पुलिसकर्मियों के परिवारों का दर्द: ‘पिता की वर्दी खून से लाल थी’, प्रदर्शन में छात्रों के साथ गुंडों के होने का आरोप

देश : दिल्ली के जंतर-मंतर और 20 जुलाई को संसद मार्च के दौरान हुई हिंसा को लेकर अब पुलिसकर्मियों के परिवार भी खुलकर सामने आए हैं। शुक्रवार को दिल्ली पुलिस और सुरक्षा बलों के परिजनों ने एक प्रेस वार्ता आयोजित की, जिसमें उन्होंने उन घटनाओं का अपना पक्ष रखा। परिवारों का कहना है कि प्रदर्शन में केवल छात्र शामिल नहीं थे, बल्कि ऐसे असामाजिक तत्व भी मौजूद थे जिन्होंने पुलिसकर्मियों को निशाना बनाया और उन पर जानलेवा हमला किया। प्रेस वार्ता के दौरान घायल पुलिस जवान की बेटी गुंजन ने बेहद…

Read More

पूर्व मंत्री नानकदीन भुर्जी की मौत पर नया मोड़, भाई ने लगाया हत्या का आरोप

लखनऊ: मंगलवार को दारुलशफा स्थित नए विधायक निवास की सातवीं मंजिल से गिरने के बाद नानकदीन भुर्जी की मौत हो गई थी। पुलिस के मुताबिक, दोपहर करीब दो बजे वे बलिया के बेल्थरा रोड से भाजपा विधायक हंसूराम के सरकारी आवास पहुंचे थे। उस समय विधायक मौजूद नहीं थे। बताया गया कि उन्होंने वहां मौजूद हेल्पर से कॉफी मंगाई और कमरे में बैठ गए। लेकिन जब हेल्पर कॉफी लेकर लौटा तो कमरा खाली था। इसी बीच बाहर लोगों का शोर सुनाई दिया और नीचे जाकर देखा गया तो नानकदीन भुर्जी…

Read More

अमरोहा में अनोखी प्रेम कहानी! तीन बहनों ने एक ही लड़के से रचाई शादी

उत्तर प्रदेश: अमरोहा के धौरिया गांव में सोशल मीडिया रील बनाने वाली तीन बहनों ने अपने कैमरामैन से एक साथ शादी कर दी। बड़ी बहन अल्का (20) बीटेक की छात्रा है, जबकि देविका (19) और संतोष (18) इंटर पास हैं। तीनों ने 17 जुलाई को चामुंडा माता मंदिर में विकास उर्फ विक्कू के साथ हवन-पूजन कर सात फेरे लिए। बड़ी बहन अल्का ने कहा, “हमने किसी दबाव में शादी नहीं की। हम तीनों बालिग हैं। हम यही सोचते थे कि शादी एक ही घर में करेंगे। ऐसा घर नहीं मिला,…

Read More