गोंडा के व्यापारी की KGMU में मौत, मंत्री संजय निषाद धरने पर बैठे: बोले- हत्यारे पकड़े या एनकाउंटर करें

LUCKNOW: गोंडा के परसपुर में धारदार हथियारों से हुए हमले में घायल बर्तन व्यापारी विनोद कुमार साहनी की लखनऊ के KGMU में इलाज के दौरान मौत हो गई। गुरुवार दोपहर करीब 3 बजे व्यापारी ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। मौत की खबर मिलते ही मंत्री संजय निषाद KGMU पहुंचे और पोस्टमॉर्टम हाउस के बाहर धरने पर बैठ गए। मंत्री संजय निषाद ने आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग करते हुए कहा कि पुलिस हत्यारों को पकड़े, नहीं तो उनका एनकाउंटर करे। उनके साथ बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश…

Read More

चीन में जहाज में भीषण आग, 25 की मौत: मरम्मत के दौरान हुआ हादसा; 42 लोग थे सवार

CHINA: चीन के किंगदाओ शहर से एक बड़े समुद्री हादसे की खबर सामने आई है। यहां मरम्मत के लिए खड़े लाइबेरिया के झंडे वाले एक मालवाहक जहाज में भीषण आग लग गई। हादसे में अब तक 25 लोगों की मौत की जानकारी सामने आई है। बताया जा रहा है कि जहाज पर कुल 42 लोग मौजूद थे। न्यूज एजेंसी शिन्हुआ के मुताबिक, आग गुरुवार सुबह करीब 11 बजे बेइहाई शिपयार्ड में लगी। जिस समय हादसा हुआ, उस वक्त जहाज पर मरम्मत का काम चल रहा था। आग इतनी तेजी से…

Read More

CJI सूर्यकांत की सख्त टिप्पणी: 14 साल की बच्ची से हिंसा गंभीर, आरोपी खुलेआम नहीं घूम सकते

DELHI: नई दिल्ली से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। सुप्रीम कोर्ट ने 14 साल की बच्ची से जुड़े हिंसा और कथित धमकी के मामले को गंभीरता से लिया है। मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली पीठ ने कहा कि अगर बच्ची के खिलाफ हिंसा करने वाले लोग खुलेआम घूम रहे हैं और उसे डराने-धमकाने की कोशिश कर रहे हैं, तो यह बेहद गंभीर मामला है। मामला जंतर-मंतर पर हुए एक विरोध प्रदर्शन से जुड़ा है, जहां 14 साल की नाबालिग अपने पिता के साथ शामिल हुई…

Read More

लखनऊ में दरोगा पर BJP बूथ अध्यक्ष का सिर फोड़ने का आरोप: घर में घुसकर भाई- पत्नी से मारपीट, VIDEO वायरल

Lucknow: लखनऊ के बंथरा थाना क्षेत्र से पुलिस की कार्रवाई पर गंभीर सवाल खड़े करने वाला मामला सामने आया है। आरोप है कि जांच करने पहुंचे दरोगा ने भाजपा के बूथ अध्यक्ष और उनके परिवार के साथ मारपीट की। भाजपा बूथ अध्यक्ष का दावा है कि दरोगा ने पिस्टल की बट से उनके सिर पर हमला किया, जिससे उनका सिर फट गया। मामला खसरवारा गांव का है। बताया जा रहा है कि बुधवार रात दुकान लगाने को लेकर भाजपा बूथ अध्यक्ष अरविंद रावत का पड़ोसियों से विवाद हुआ था। दोनों…

Read More

लखनऊ में दो युवकों को नंगा करके पीटा: चोरी के शक में डंडों से बेरहमी, VIDEO वायरल होने पर पुलिस एक्शन

Lucknow: लखनऊ के सआदतगंज क्षेत्र से इंसानियत को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। अंबरगंज में चोरी के शक में दो युवकों को कथित तौर पर नंगा करके डंडों से पीटा गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि मंगलवार रात करीब तीन बजे दो युवक अंबरगंज स्थित एक निर्माणाधीन इमारत में पहुंचे थे। आरोप है कि वहां से मोटर, एक मजदूर का मोबाइल और करीब दस हजार रुपये चोरी किए गए।…

Read More

लखनऊ प्रॉपर्टी डीलर हत्याकांड में बड़ा खुलासा, ड्राइवर ने खोले साजिशकर्ता और शूटरों के राज

लखनऊ के सुशांत गोल्फ सिटी इलाके में एनजीओ संचालक और प्रॉपर्टी डीलर धीरेंद्र प्रताप सिंह की अपहरण के बाद हुई हत्या के मामले में पुलिस को अहम सुराग मिले हैं। मुख्य आरोपी और धीरेंद्र के ड्राइवर रवि किशन से पुलिस ने करीब 12 घंटे तक पूछताछ की। इस दौरान पुलिस के मुताबिक, रवि ने हत्या की साजिश के सूत्रधार, शूटरों और असलहा उपलब्ध कराने वाले लोगों के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दी है। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने मंगलवार सुबह करीब 10 बजे रवि किशन को 24 घंटे की…

Read More

करियर को लेकर कन्फ्यूज हैं? इन 7 बातों का रखें ध्यान, सही फैसला लेने में मिलेगी मदद

आज के समय में करियर को लेकर सही फैसला लेना आसान नहीं है। पढ़ाई पूरी करने के बाद कई युवाओं के सामने सवाल होता है कि किस क्षेत्र में जाएं, कौन-सा कोर्स करें या नौकरी और बिजनेस में से क्या चुनें। कई बार दोस्तों की सलाह, सोशल मीडिया का प्रभाव या परिवार की अपेक्षाएं भी निर्णय को प्रभावित करती हैं। ऐसे में करियर चुनते समय कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखना चाहिए। पहली बात है अपनी रुचि पहचानना। जिस काम को करने में आपको स्वाभाविक तौर पर दिलचस्पी है, उसमें…

Read More

बार-बार सिरदर्द क्यों होता है? हर सिरदर्द माइग्रेन नहीं

बार-बार सिरदर्द होना आजकल एक आम समस्या है। कई लोग हर तरह के सिरदर्द को माइग्रेन समझ लेते हैं, जबकि सिरदर्द के पीछे कई अलग-अलग कारण हो सकते हैं। लगातार या बार-बार होने वाले सिरदर्द को नजरअंदाज करने के बजाय उसके पैटर्न और कारण को समझना जरूरी है। सबसे सामान्य कारणों में तनाव और थकान शामिल हैं। लंबे समय तक काम करना, पर्याप्त नींद न लेना, लगातार मोबाइल या कंप्यूटर स्क्रीन देखना और मानसिक तनाव से सिर में दबाव या कसाव जैसा दर्द हो सकता है। इसे अक्सर टेंशन-टाइप हेडेक…

Read More

विद्या निकेतन में युवा संवाद कार्यक्रम संपन्न, विद्यार्थियों को दिया व्यक्तित्व निर्माण और राष्ट्र सेवा का संदेश

गोला गोकर्णनाथ-खीरी। स्थानीय वि.कु.स्मा. सरस्वती विद्या निकेतन इंटर कॉलेज में सोमवार, 31 अगस्त 2026 को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के तत्वावधान में ‘युवा संवाद कार्यक्रम’ आयोजित किया गया। कार्यक्रम में कक्षा 11 और 12 के विद्यार्थियों ने भाग लिया। कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला प्रचारक आकाश जी और नगर प्रचारक नितिन जी मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहे। वक्ताओं ने विद्यार्थियों से संवाद करते हुए कहा कि युवा अपनी दैनिक जिम्मेदारियों, नागरिक कर्तव्यों और सामाजिक सहयोग के माध्यम से देश के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।…

Read More

1 सितंबर 2026, मंगलवार का राशिफल

♈ मेष राशि मंगलवार का दिन आपके लिए ऊर्जा और आत्मविश्वास बढ़ाने वाला रहेगा। नौकरी में कोई नई जिम्मेदारी मिल सकती है। कारोबार में पुराने संपर्क से लाभ मिलने के योग हैं। गुस्से और जल्दबाजी पर नियंत्रण रखें। परिवार में किसी सदस्य के साथ चल रहा मतभेद बातचीत से दूर हो सकता है। हनुमान जी की पूजा करना शुभ रहेगा।शुभ रंग: लाल | शुभ अंक: 9 ♉ वृषभ राशि आज आर्थिक मामलों में राहत मिल सकती है। रुका हुआ पैसा वापस मिलने के संकेत हैं। कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत की…

Read More