लखनऊ: मंगलवार को दारुलशफा स्थित नए विधायक निवास की सातवीं मंजिल से गिरने के बाद नानकदीन भुर्जी की मौत हो गई थी। पुलिस के मुताबिक, दोपहर करीब दो बजे वे बलिया के बेल्थरा रोड से भाजपा विधायक हंसूराम के सरकारी आवास पहुंचे थे। उस समय विधायक मौजूद नहीं थे। बताया गया कि उन्होंने वहां मौजूद हेल्पर से कॉफी मंगाई और कमरे में बैठ गए। लेकिन जब हेल्पर कॉफी लेकर लौटा तो कमरा खाली था। इसी बीच बाहर लोगों का शोर सुनाई दिया और नीचे जाकर देखा गया तो नानकदीन भुर्जी…
Read MoreTag: Uttar Pradesh News
अमरोहा में अनोखी प्रेम कहानी! तीन बहनों ने एक ही लड़के से रचाई शादी
उत्तर प्रदेश: अमरोहा के धौरिया गांव में सोशल मीडिया रील बनाने वाली तीन बहनों ने अपने कैमरामैन से एक साथ शादी कर दी। बड़ी बहन अल्का (20) बीटेक की छात्रा है, जबकि देविका (19) और संतोष (18) इंटर पास हैं। तीनों ने 17 जुलाई को चामुंडा माता मंदिर में विकास उर्फ विक्कू के साथ हवन-पूजन कर सात फेरे लिए। बड़ी बहन अल्का ने कहा, “हमने किसी दबाव में शादी नहीं की। हम तीनों बालिग हैं। हम यही सोचते थे कि शादी एक ही घर में करेंगे। ऐसा घर नहीं मिला,…
Read Moreबहराइच में दिल दहला देने वाला हादसा, मगरमच्छ ने 12 साल के मासूम को बनाया शिकार
उत्तर प्रदेश: बहराइच से एक ऐसी दर्दनाक घटना सामने आई है, जिसने पूरे इलाके को सदमे में डाल दिया है। घाघरा नदी के किनारे एक 12 साल का मासूम, जो अपने चाचा के साथ धान की रोपाई करने गया था, देखते ही देखते मगरमच्छ का शिकार बन गया। यह घटना इतनी भयावह थी कि मौके पर मौजूद लोग चाहकर भी बच्चे की जान नहीं बचा सके। जानकारी के मुताबिक, धान की रोपाई का काम खत्म करने के बाद बच्चा नदी किनारे हाथ-पैर धो रहा था। तभी अचानक पानी से निकले…
Read Moreलखनऊ अग्निकांड: 15 लोगों की मौत वाली बिल्डिंग पर चलेगा बुलडोजर, LDA कोर्ट का बड़ा आदेश
लखनऊ: अलीगंज स्थित सेक्टर-डी की उस इमारत पर अब बुलडोजर चलेगा, जहां 22 जून को हुए भीषण अग्निकांड में 15 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई थी। इस मामले में लखनऊ विकास प्राधिकरण यानी एलडीए की विहित प्राधिकारी कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाते हुए भवन को ध्वस्त करने का आदेश जारी कर दिया है। एलडीए की जांच में सामने आया कि भवन का निर्माण स्वीकृत नक्शे के विपरीत किया गया था। जांच में कई गंभीर अनियमितताएं सामने आईं, जिनमें सबसे बड़ी लापरवाही फायर सेफ्टी व्यवस्था को लेकर मिली। जहां भवन…
Read Moreलखनऊ में UP-TET 2026 की शुरुआत! 46 केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा, तीन स्तर की जांच के बाद मिला प्रवेश
लखनऊ: उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा यानी UP-TET 2026 की शुरुआत गुरुवार से लखनऊ में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच हो गई। राजधानी के 46 परीक्षा केंद्रों पर हजारों अभ्यर्थी सुबह से ही पहुंच गए। कई केंद्रों पर सुबह 7:30 बजे से प्रवेश शुरू हुआ, जबकि 8:45 बजे गेट बंद कर दिए गए। प्रशासन ने परीक्षा को पूरी तरह निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से कराने के लिए व्यापक इंतजाम किए हैं। अभ्यर्थियों को तीन स्तर की सघन तलाशी के बाद ही परीक्षा केंद्रों में प्रवेश दिया गया। खास बात यह…
Read Moreलखनऊ में फर्जी इंटरनेशनल कॉल सेंटर का भंडाफोड़! विदेशी नागरिकों से करोड़ों की ठगी का खुलासा, 119 हिरासत में
उत्तर प्रदेश: लखनऊ के विभूतिखंड थाना क्षेत्र स्थित समिट बिल्डिंग में पुलिस ने एक बड़े फर्जी इंटरनेशनल कॉल सेंटर का भंडाफोड़ किया है। साइबर सेल और क्राइम ब्रांच की संयुक्त कार्रवाई में 11वीं मंजिल पर संचालित हो रहे इस कॉल सेंटर से 119 युवक-युवतियों को हिरासत में लिया गया है। बताया जा रहा है कि Solaris Solution के नाम से चल रहे इस कॉल सेंटर के जरिए विदेशी नागरिकों को ऑनलाइन शॉपिंग कंपनियों से रिफंड दिलाने का झांसा देकर ठगी की जाती थी। आरोपी कथित तौर पर डॉलर आधारित कॉलिंग…
Read Moreवाराणसी दालमंडी में 5 मस्जिदों पर चला बुलडोजर: चौड़ीकरण परियोजना के तहत कार्रवाई, 1860 जवान तैनात
उत्तर प्रदेश: वाराणसी के ऐतिहासिक दालमंडी क्षेत्र में बुधवार सुबह से सड़क चौड़ीकरण परियोजना के तहत बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई शुरू हुई। सुबह करीब 7:30 बजे से पांच मस्जिदों के चिन्हित हिस्सों को हटाने का काम जारी है। ध्वस्तीकरण के लिए लगभग 200 मजदूर लगाए गए हैं, जबकि सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनज़र 1860 पुलिस और अर्धसैनिक बल के जवान तैनात किए गए हैं। प्रशासन के अनुसार दालमंडी चौड़ीकरण परियोजना की जद में कुल छह मस्जिदें आई थीं। इनमें से पांच मस्जिदों के प्रबंधन ने पहले ही निर्धारित हिस्सों को हटाने के…
Read Moreलखनऊ में तेज रफ्तार का कहर: फुटपाथ पर सो रहे परिवार को कार ने रौंदा, 4 घायल
लखनऊ: मोहनलालगंज में मंगलवार देर रात तेज रफ्तार का ऐसा कहर देखने को मिला, जिसने सड़क किनारे सो रहे एक गरीब मजदूर परिवार की जिंदगी पलभर में बदल दी। रात करीब दो बजे एक अनियंत्रित वेन्यू कार पहले सड़क किनारे बनी कई दुकानों के टीन शेड तोड़ती हुई आगे बढ़ी, फिर एक ऑटो और कई ठेलियों को टक्कर मारने के बाद घर के बाहर चारपाई पर सो रहे परिवार में जा घुसी। हादसे में हरिराम, उनकी पत्नी रामलली, दीपक समेत कुल पांच लोग घायल हो गए। सभी घायलों को तत्काल…
Read Moreकौशांबी में LPG टैंकर टोल प्लाजा से टकराया, भीषण धमाके के बाद लगी आग; चालक जिंदा जला, 16 बाइकें और 2 कारें राख
Lucknow: उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। कोखराज थाना क्षेत्र के सिहोरी टोल प्लाजा पर एलपीजी गैस से भरा टैंकर बेकाबू होकर टोल प्लाजा से टकरा गया। टक्कर के बाद जोरदार धमाका हुआ और देखते ही देखते टैंकर आग के गोले में तब्दील हो गया। हादसे में टैंकर चालक की जिंदा जलकर मौत हो गई, जबकि पांच टोल कर्मचारी गंभीर रूप से झुलस गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सुबह करीब 6 बजे कानपुर से प्रतापगढ़ की ओर जा रहा टैंकर तेज रफ्तार में था।…
Read Moreलखनऊ में सुबह-सुबह दो जगह आग से हड़कंप: वन स्टॉप सेंटर और अमीनाबाद मार्केट में लगी आग, व्यवस्था पर उठे सवाल
लखनऊ में शुक्रवार सुबह करीब डेढ़ घंटे के भीतर दो अलग-अलग स्थानों पर आग लगने की घटनाओं ने शहर की अग्नि सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। पहली घटना कानपुर रोड स्थित लोकबंधु अस्पताल परिसर में संचालित आशा ज्योति (वन स्टॉप) सेंटर में हुई, जबकि दूसरी घटना अमीनाबाद के गड़बड़झाला स्थित सिंगार महल मार्केट की एक दुकान में सामने आई। जानकारी के मुताबिक, सुबह करीब 5:30 बजे आशा ज्योति केंद्र के विद्युत पैनल में आग लग गई। आग लगते ही केंद्र में अफरा-तफरी मच गई। लोकबंधु अस्पताल…
Read More